कोडरमा और हजारीबाग में गैस कटर से एटीएम काटकर लूटे लाखों रुपये, चोर फरार [ Lakhs of rupees looted by cutting ATMs with gas cutter in Koderma and Hazaribagh, thieves absconding]

2 Min Read

कोडरमा। कोडरमा के थाम में बीती रात एसबीआई के एटीएम से लाखों रुपये की लूट हुई। जानकारी के अनुसार, एटीएम में कल ही कैश डाला गया था। अपराधियों ने गैस कटर से एटीएम को काटकर पैसे निकले। घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने शुरू जांच

घटना जानकारी मिलते ही चंदवारा पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस बैंक के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है, जबकि कोडरमा पुलिस की टेक्निकल टीम भी जांच में शामिल हो गई है। बताया गया कि एटीएम में सेंधमारी से पहले, बाहर लगे एक सीसीटीवी कैमरे पर अपराधियों ने काले रंग का स्प्रे किया था। दूसरे सीसीटीवी फुटेज में एक काले रंग की स्कॉर्पियो कार में कुछ अपराधियों को आते और जाते हुए देखा गया है।

बरही एसडीपीओ ने कहा

बरही एसडीपीओ अजित कुमार विमल ने बताया कि थाम स्थित एटीएम से 9 लाख 99 हजार 500 रुपये और बरही के बरसोत स्थित एटीएम से 6 लाख 17 हजार रुपये लूटे गए हैं। पुलिस का कहना है कि कोडरमा और हजारीबाग की पुलिस एक संयुक्त टीम बनाकर मामले की जांच कर रही है। एसडीपीओ ने यह भी बताया कि दोनों घटनाएं एक ही गिरोह द्वारा की गई हैं।

इसे भी पढ़ें

कोलकाता-रांची बस में लाखों की डकैता

Share This Article
Exit mobile version