Labor Department: झारखंड में बढ़ी बेरोजगारी, 3.44 लाख लोग रोजगार की तलाश में [Labor Department: Unemployment increased in Jharkhand, 3.44 lakh people are looking for employment]

2 Min Read

Labor Department:

रांची। झारखंड में बेरोजगारों की तादाद बढ़ती जा रही है। श्रम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में तीन लाख 44 हजार 823 लोगों को रोजगार की तलाश है।

इसमें दो लाख 45 हजार 420 पुरूष और 99,382 महिलाएं शामिल हैं। विभाग के आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान में 75,246 ग्रेजुएट और 14,105 पोस्ट ग्रेजुएट नौकरी की तलाश में हैं।

वहीं अनस्किलड श्रेणी में 7869, माध्यमिक शिक्षा पास 14,334, सर्टिफिकेट कोर्स करने वाले 3,812, आईटीआई सर्टिफिकेट होल्डर 30,551, डिप्लोमाधारी 29,247, 10वीं पास 99,383 और 12वीं पास एक लाख पांच हजार 466 लोगों को रोजगार की तलाश है।

निजी कंपनियों में करीब ढाई लाख लोग काम कर रहे हैं। इनमें से करीब 85 हजार लोगों की प्रति माह सैलरी 12 रुपये है। वहीं 35 से 40 हजार कमाने वालों की संख्या केवल सात हजार है।

Labor Department: क्या है निजी कंपनियों में कर्मियों की वर्तमान स्थिति

झारखंड में 7479 नियोक्ता कंपनी है. इसमें कुल दो लाख 46 हजार 487 कर्मी काम कर रहे हैं, जिसमें स्थानीय कर्मियों की संख्या 53,537 है. वहीं गैर राज्यों के कर्मियों की संख्या एक लाख 92 हजार 950 है।

इसे भी पढ़ें

हो जाएं तैयार, झारखंड में लगेगा रोजगार मेला, 30 कंपनियां करेंगी शिरकत 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं