House collapsed in Seraikela:
सरायकेला। भारी बारिश के कारण सरायकेला के डांडू गांव में मिट्टी का कच्चा मकान ढह गया इसके मलबे में 10 लोग दब गए। ग्रामीणों ने राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से इन्हें एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया।
इलाज के दौरान मकान मालिक संतोष लोहार की बहन शांति और उसके सात साल के बेटे प्रवीन की मौत हो गई। वहीं संतोष की पत्नी भानु, बेटी प्रतिमा व संध्या, बेटा शिवम और शांति की बेटी पूनम व संतोष का साला लक्ष्मण बिनधनी की हालत गंभीर है।
इसे भी पढ़ें







