रांची : समस्त आदिवासी समाज संगठन के युवा नेता शशि पन्ना ने कहा है कि कुरमी को जबरन आदिवासी समाज में शामिल करने की मांग की जा रही है।
इससे आदिवासी समाज में जबर्दस्त आक्रोश है। उन्होंने कहा कि कुरमी समाज ओबीसी का भी लाभ लेना चाहती है और एसटी-एससी का भी लाभ लेना चाहती।
इससे साफ है कि कुरमी समाज दोनों हाथ से लड्डू खाना चाहता है। आदिवासी समाज इसे स्वीकार नहीं करेगा और इसका विरोध करेगा।
वे शनिवार को रांची प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कुरमी लोगों की भाषा, संस्कृति और परंपरा आदिवासियों से मेल नहीं खाती है।
ऐसे में कुरमी को आदिवासी का दर्जा दिए जाने की मांग कहीं से भी उचित नहीं है।
इसे भी पढ़ें
आंध्र में बाल विवाह की कुप्रथा का शिकार होने से बचाई गई छात्रा इंटरमीडिएट में अव्वल








