Rail Teka Andolan: कुड़मियों का रेल टेका आंदोलन असरदार, कई जगह रूकी ट्रेनें

2 Min Read

Rail Teka Andolan:

रांची। झारखंड में कुड़मी समाज का रेल टेका आंदोलन (Rail Teka Andolan) शुरू हो गया है। कुड़मी समाज अनुसूचित जनजाति (ST) में शामिल करने की मांग कर रहा है। प्रदर्शनकारी सुबह से ही पारंपरिक परिधान में ढोल-मांदर के साथ रेलवे ट्रैक पर बैठकर ट्रेनों को रोकने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे कई रेलवे स्टेशन पर ट्रेन सेवाएं प्रभावित हो गई हैं।

इन क्षेत्रों में ज्यादा असरः

इस आंदोलन का असर गिरिडीह, चक्रधरपुर, जामताड़ा, बोकारो और अन्य शहरों के रेलवे स्टेशनों पर ज्यादा दिख रहा है। रांची के 4 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर धारा 144 लागू कर दी गई है, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।

सड़क मार्ग प्रभावित नहीः

कुड़मी समाज के नेता ओमप्रकाश महतो ने बताया कि उनका यह आंदोलन केंद्र सरकार के खिलाफ है और वे किसी सड़कीय मार्ग को बाधित नहीं कर रहे। उनके अनुसार, रेल मार्ग पर बाधा डाली जाएगी, ताकि उनकी मांगें सुनी जा सकें।

100 से अधित रेलवे स्टेशनों पर आंदोलनः

कुड़मी समाज ने झारखंड, बंगाल, और ओडिशा के 100 से अधिक रेलवे स्टेशनों पर आंदोलन का ऐलान किया है, जिनमें से 40 झारखंड के रेलवे स्टेशन हैं। रांची, मुरी, टाटीसिल्वे, और मेसरा जैसे प्रमुख स्टेशनों पर भी प्रदर्शनकारी ट्रैक पर उतर आए हैं।

कई राजनीतिक दलों का समर्थनः

इस आंदोलन को आजसू और अन्य राजनीतिक दलों का समर्थन प्राप्त है। आंदोलन की वजह से रेलवे यातायात प्रभावित हो रहा है और यात्रियों को परेशानी हो रही है।

इसे भी पढ़ें

Rail Teka Dahar Chheka: कड़ुमी समाज के ‘रेल टेका डहर छेका’ आंदोलन में AJSU भी शामिल


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं