Koderma students attacked: कोडरमा में बदमाशों ने छात्र-छात्राओं को पीटा और आपत्तिजनक वीडियो बनाये

2 Min Read

Koderma students attacked

कोडरमा, एजेंसियां। कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र में स्थित वृन्दाहा वाटरफॉल के पास नाबालिग छात्र और छात्रा के साथ कुछ मनचलों ने मारपीट और छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया। आरोप है कि बदमाशों ने आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी और ऑनलाइन पैसे भी मांग लिए।

पीड़ित ने पुलिस में की शिकायत

पीड़ित छात्र ने गुरुवार की रात थाना में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि सुबह वह अपनी दोस्त के साथ बाइक से वाटरफॉल घूमने गया था। वहां बाइक खड़ी करने के बाद वे फॉल की तरफ गए। इसी दौरान एक युवक उन्हें बाइक के पास दिखाई दिया, जो भाग गया। इसके बाद दो और युवक बाइक रोककर छात्र-छात्रा से लड़की के बारे में पूछताछ करने लगे। बदमाशों ने मारपीट की और हथियार दिखाकर छात्र से लड़की के साथ आपत्तिजनक हरकत करने को कहा। वीडियो बनाने के बाद उन्होंने इसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।

10 हजार रुपये मांगे

अभियुक्तों ने वीडियो वायरल न करने के एवज में 10 हजार रुपए की मांग की। नाबालिग ने कुछ दोस्तों से 4500 रुपए जुटाकर ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। बाकी रकम देने की बात कहकर वे वहां से भागे।

थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई है और उन्हें पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

वाटरफॉल पर पुलिस पिकेट नही

वृन्दाहा वाटरफॉल जिले का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। पहले यहां पुलिस पिकेट मौजूद था, लेकिन कुछ साल पहले इसे हटा दिया गया। अब सुरक्षा की कमी के कारण ऐसे मामलों के होने की संभावना बढ़ गई है।

Share This Article