Terrorist attack Jammu Kashmir
कोडरमा। जम्मू-कश्मीर में बुधवार को एक आतंकी हमले में कोडरमा का लाल शहीद हो गया। 27 वर्षीय CRPF का जवान सुजीत सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा। वे कोडरमा के मरकच्चो प्रखंड के देवीपुर गांव निवासी थे।
आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में हुए शहीदः
बताया जा रहा है कि बीती रात जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें सिकंदर सिंह के पुत्र सुजीत सिंह ने देश की सुरक्षा में अपने प्राण न्योछावर कर दिए।
इस दुखद खबर के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल बन गया है। वहीं शहीद जवान के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
आज पहुंचेगा पार्थिव शरीरः
शहीद जवान का पार्थिव शरीर आज शाम उनके पैतृक गांव लाया जायेगा। स्थानीय प्रशासन इसकी तैयारियों में जुट गया है।
