Koderma Huge fire: कोडरमा: तीन मंजिला इमारत में भीषण आग [Koderma: Huge fire in a three-storey building]

2 Min Read

Koderma Huge fire:

कोडरमा। कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत भदानी रोड में गुरुवार सुबह तीन मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह इमारत मशहूर इलेक्ट्रिक वायरिंग उपकरण विक्रेता मनोज कुमार की है। इमारत के निचले तल्ले में उनका गोदाम था, जहां से आग की शुरुआत हुई।

Koderma Huge fire: धुएं के साथ शुरू हुआ हादसा:

स्थानीय लोगों ने सुबह-सुबह गोदाम से उठता धुआं देखा और शोर मचाया। तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। कुछ ही देर में आग ने पूरे निचले तल्ले को अपनी चपेट में ले लिया।

Koderma Huge fire: दमकल की तीन गाड़ियों से आग पर काबू:

दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गईं, लेकिन जब स्थिति पर काबू नहीं पाया जा सका, तो प्रशासन ने तीसरी दमकल गाड़ी भी बुला ली। अग्निशमन दल पूरी ताकत से आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है।

Koderma Huge fire: सभी लोग सुरक्षित, लेकिन भारी नुकसान:

इमारत के ऊपरी दो तल्लों में रह रहे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। हालांकि, गोदाम में रखे लाखों रुपये के वायरिंग उपकरण जलकर राख हो गए हैं।

Koderma Huge fire: शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका:

गृहस्वामी मनोज कुमार ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना है, हालांकि अधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। प्रशासन और दमकल विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति को नियंत्रण में लाने के प्रयास जारी हैं।

इसे भी पढ़ें

Fire in Muzaffarpur: भीषण आग से चार मासूमों की मौत, दर्जनों घर जलकर राख 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं