Koderma DC: कोडरमा डीसी ने स्कूल में मिड डे मील किया टेस्ट, डुमरडीहा के प्लस टू स्कूल में मिली कई खामियां, शिक्षकों का वेतन रोका [Koderma DC tested mid day meal in school, many flaws found in Dumardiha’s Plus Two school, teachers’ salary stopped]

2 Min Read

Koderma DC:

कोडरमा। कोडरमा डीसी ऋतुराज ने बुधवार को पीएम श्री राजकीय उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय डुमरडीहा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मध्याह्न भोजन का स्वयं स्वाद चखकर गुणवत्ता की जांच की। भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुरूप नहीं था और गुणवत्ता भी संतोषजनक नहीं पाई गई।

Koderma DC: कई गड़बड़ियां मिलीः

मिड डे मील रजिस्टर के रखरखाव में कमियां पाई गईं और पोषण वाटिका उपेक्षित स्थिति में मिली। स्टॉक रजिस्टर, उपस्थिति पंजी और मिड डे मील रजिस्टर के रखरखाव में कमियां पाई गईं। विद्यालय में कला-संस्कृति और खेल गतिविधियों का संचालन नहीं हो रहा था।

Koderma DC: प्रयोगशालाओं की स्थिति भी खराबः

विज्ञान, जीवविज्ञान और भौतिकी प्रयोगशालाओं की स्थिति खराब मिली। प्रयोगशाला सामग्री की दुर्दशा थी और कक्षाओं के संचालन में लापरवाही दिखी। कंप्यूटर लैब और पुस्तकालय की स्थिति भी असंतोषजनक थी।

Koderma DC: नियमित सफाई की निगरानी के निर्देश भी दिएः

विद्यालय परिसर और शौचालय की सफाई भी ठीक नहीं थी। डीसी ने सभी कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण मिड डे मील की व्यवस्था, रजिस्टरों का सही रखरखाव, कला-खेल कक्षाओं का संचालन और प्रयोगशालाओं को सुव्यवस्थित करने के आदेश दिए। साथ ही नियमित सफाई की निगरानी के निर्देश भी दिए।

Koderma DC: अनियमितताओं के कारण शिक्षकों के वेतन पर रोकः

निरीक्षण के अंत में विद्यालय में पाई गई कुल अनियमितताओं के आधार पर डीसी ने डीईओ एवं डीएसई को निर्देश दिया कि विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सहित सभी शिक्षकों को शो-कॉज नोटिस जारी करें और सभी के वेतन पर रोक लगाई जाये।

इसे भी पढ़ें

पेड़ कटवाने के मामले में अब फंसा ये आईपीएस, जांच के आदेश

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं