जानिये, ED ने DGP  से क्यों मांगी सुरक्षा

2 Min Read

रांची। इडी ने झारखंड के डीजीपी से सुरक्षा की मांग की है। इसके लिए ईडी की ओर से डीजीपी को पत्र भेजा गया है। दरअसल, जमीन घोटाला मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से 20 जनवरी को पूछताछ होनी है।

पूछताछ के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर ईडी ने मुख्य सचिव, डीजीपी और रांची एसएसपी को पत्र लिखा है। ईडी के पत्र मिलने के बाद पुलिस द्वारा सीएम हाउस, ईडी के रांची जोनल ऑफिस के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि ईडी के अफसर जो सीएम हाउस में पूछताछ के लिए जाएंगे, उनके लिए भी ईडी कार्यालय से सीएम हाउस तक विशेष तौर पर स्कॉट की व्यवस्था की गई है।

मुख्यमंत्री ने जमीन घोटाले में ईडी को पूछताछ के लिए 8वें समन के बाद 20 जनवरी की तारीख दी थी। ईडी के अधिकारी शनिवार को दोपहर 12 बजे सीएम हाउस पहुंचेंगे, इसके बाद आवास में ही सीएम से पूछताछ होगी।

इस दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेट और 500 से अधिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। एसएसपी रांची चंदन सिन्हा ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में निगरानी रखें।

इसे भी पढ़ें

कोहरे की चादर में लिपटा झारखंड, आज भी बारिश के आसार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं