जानिये कौन बना Team India का नया sponcer और कैसी होगी नयी जर्सी

1 Min Read

सुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम को नया स्पांसर मिल गया है। अब भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी पर अब बायजूस की जगह ड्रीम-11 दिखेगा। जी हां, फैंटेसी स्पोर्ट्स कंपनी ड्रीम-11 अब टीम इंडिया की मुख्य स्पॉन्सर होगी। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो तीन साल की यह डील 358 करोड़ रुपये में हुई है।

पिछले वित्तीय चक्र के खत्म होने के बाद बायूजस ने हटने का फैसला किया था, जिसके बाद बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) ने अपने नए प्रायोजक के लिए सीलबंद बोलियां आमंत्रित की थीं। इसमें ड्रीम 11 भी शामिल था।

बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस बात की जानकारी सार्वजनिक की। भारतीय टीम की जर्सी पर ड्रीम-11 का लोगो वेस्टइंडीज दौरे से लग जाएगा। इस दौरे की शुरुआत 12 जुलाई से हो रही है। जहां भारत को दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेलने हैं।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं