जानें, झारखंड में कब होगी विधानसभा चुनाव की घोषणा ? [Know, when will the assembly elections be announced in Jharkhand?]

2 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। बड़ी खबर आयी है। चुनाव आयोग की टीम महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 2024 की तैयारियों का जायजा लेने गुरुवार को देर शाम मुंबई पहुंची।

महाराष्ट्र के दौरे पर पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, सुखबीर सिंह संधू के साथ लगभग 12 अधिकारियों का दल है।

आयोग अगले दो दिन तक राज्य में चुनावी तैयारी की समीक्षा करेगा। बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को खत्म हो रहा है।

अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में हो सकती है चुनाव की घोषणा

महाराष्ट्र दौरे पर चुनाव आयोग के अधिकारी राजनीतिक दलों, प्रवर्तन एजेंसियों के प्रतिनिधियों, केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के नोडल अधिकारियों, विशेष पुलिस नोडल अधिकारियों, मुख्य चुनाव अधिकारियों, राज्य के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, प्रशासनिक सचिवों और वरिष्ठ पुलिसकर्मियों से मुलाकात करेगा।

आयोग अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में कभी भी चुनाव की तारीखों का एलान कर सकता है। संभावना जताई जा रही है कि दोनों राज्यों में नवंबर में एक साथ विधानसभा के चुनाव कराए जा सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में पिछली बार अक्टूबर में ही विधानसभा के चुनाव हुए थे।

झारखंड में तैयारियों की समीक्षा कर चुका है आयोग

इससे पहले मंगलवार को ही आयोग ने झारखंड का दो दिवसीय दौरा कर चुनावी तैयारियों का जायजा लिया था। झारखंड में पिछला चुनाव 30 नवंबर से 20 दिसंबर के संपन्न हुआ था।

आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक तैयारियां चाक-चौबंद हैं और इस बार आयोग झारखंड में कम चरणों में चुनाव करा सकता है।

इसे भी पढ़ें

जानें, झारखंड में कब होगी चुनाव की घोषणा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं