रांची। झारखंड के सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में एडमिशन अब ऑनलाइन होगा। एडमिशन के लिए इच्छुक उम्मीदवार अब वेबसाइट के जरिए तीन मार्च तक ऑनलाइन एडमिशन फार्म जमा कर सकते हैं।
इसे लेकर राज्य परियोजना निदेशक किरण कुमारी पासी ने वेब पोर्टल https://www.soeadmis sion.in लांच किया है।
इस पोर्टल के जरिए 3 मार्च तक एडमिशन फॉर्म जमा होगा। इसके बाद 11 मार्च को परीक्षा ली जाएगी। बता दें कि पूरे राज्य में 80 सीएम एक्सीलेंस स्कूल हैं। इनके अंतर्गत कुल 4496 स्कूल आते हैं।
शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए एडमिशन एप्लीकेशन जमा हो रहे हैं। जिलास्तरीय चयन समिति द्वारा प्रवेश परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा में प्राप्त अंक के आधार पर मेरिट लिस्ट के अनुसार ही एडमिशन होगा।
परीक्षा के सवाल झारखंड शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा तैयार किया जाएगा। कस्तूरबा आवासीय विद्यालयों में 25 सीटों पर इसके जरिए एडमिशन होगा।
जिलास्तरीय कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका उत्कृष्ट विद्यालय के सिक्स क्लास के कुल 75 में से 25 सीटों पर एडमिशन प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होगा।
इसके अलावा बाल बाटिका और पहली कक्षा में भी बच्चों के नामांकन के लिए प्रोसेस चल रहा है।
मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए बालवाटिका (5+ वर्ष आयु) और कक्षा एक (6+ वर्ष आयु) में भी बच्चों का नामांकन लिया जा रहा है।
बालवाटिका और कक्षा एक में ऐसे बच्चों का ही नामांकन लिया जा रहा है, जिनके अभिभावक संबंधित जिले में निवास करते हों।
विद्यालय से न्यूनतम 2 किलोमीटर और अधिकतम 7 किलोमीटर तक के क्षेत्रों में निवास करने वाले अभिभावकों के बच्चों का ही बालवाटिका और कक्षा एक में नामांकन लिया जा रहा है।
बताते चलें कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उत्कृष्ट विद्यालय की शुरुआत की थी।
इनका उद्देश्य है कि गरीब मेधावी विद्यार्थियों को निजी स्कूलों की तरह तमाम सुविधाओं के साथ शिक्षा दी जा सके। इसके लिए बच्चों के हॉस्टल की भी व्यवस्था की गई है।
इसे भी पढ़ें
बजट सत्र: राशन कार्डधारियों को अब दाल के साथ सोयाबीन-बड़ी देगी सरकार








