जनिये झारखंड में शिक्षक नियुक्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां

1 Min Read


रांची। जेएसएससी ने शिक्षक यानी सहायक आचार्य के खाली पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह राज्य में अब तक सबसे बड़ी नियुक्ति प्रक्रिया है। जेएसएससी ने कुल 26001 पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसमें लगभग 50 प्रतिशत सीटें पारा शिक्षकों के लिए आरक्षित हैं। सहायक आचार्य की नियुक्ति को दो वर्ग में विभाजित किया गया है। इसमें क्लास एक से 5वीं तक और क्लास 6 से 8वीं क्लास के लिए नियुक्ति की जाएगी। क्लास 6 से 8वीं तक के लिए सहायक भाषा विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और विज्ञान- गणित विषय में नियुक्ति की जानी है। अभ्यर्थी 8 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 सितंब है, जबकि परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 9 सितंबर है। फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करने और उसका प्रिंट आउट 11 सितंबर तक ले सकते हैं। वहीं 13 से 15 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में संशोधन कर सकेंगे।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं