जानिये, सोशल मीडिया कैसे प्रभावित कर रहा हमारे जीवन को

2 Min Read

स्टूडेंट सर्किल के 26वें स्थापना दिवस पर हुई चर्चा

रांची। सोशल मीडिया आज हर इंसान और समाज का एक हिस्सा बन गया है। यह हर तरीके से हर कार्य में शामिल है। सकारात्मक चीजों में जहां यह सहयोगी की भूमिका में है, वहीं निगेटिव सोच वालों का यह हथियार भी बन रहा है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करानेवाले प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान र्स्टुडेंट सर्किल में सोशल मीडिया और पर्सनालिटी डेवलपमेंट विषय पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। मौका था स्टूडेंट सर्किल के 26वें स्थापना दिवस समारोह का।

व्यक्तित्त्व विकास में सोशल मीडिया की भूमिका विषय पर बुद्धिजीवियों ने चर्चा की और इसके सकारात्मक और नकारात्मक पक्षों को उभारा।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो उदय कुमार ने कहा कि अब दुनिया आपकी मुट्ठी में है, आप जिस भी फील्ड में जाना चाहें, सोशल मीडिया हर संसाधन उपलब्ध कराता है। पर सोशल मीडिया का इस्तेमाल उचित तरीके से ही किया जाना चाहिए। सही तरीके से इसका इस्तेमाल करें, तो यह संपूर्ण ज्ञान का भांडार है। पर इस पर आँख बंद कर भरोसा नहीं किया जाना चाहिए। इसे आप टूल के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।

विशिष्ट अतिथि मोइंउदीन खान ने सोशल मीडिया के समाज पर पड़ते अच्छे और बुरे प्रभाव से अवगत कराया। राज्य प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी अरविंद लाल ने कहा कि स्टूडेंट सर्किल एक संस्थान नहीं, बल्कि एक सिस्टम है। कोई भी संस्थान जितना पुराना होता है, उतना ही मैच्योर होता है। उविहोंने बताया कि अब तक यहां के 100 से ज्यादा छात्र विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर चुके हैं।

 कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि इस संस्थान की छात्रा तनु कुमारी 67वीं बीपीएससी में 783 रैंक लाकर बिहार में ग्रामीण विकास अधिकारी बनी हैं। इस अवसर पर डॉ बीएल दास, संस्थान की निदेशक  रश्मि, सहायक निदेशक सुभाष लाल और तनु कुमारी समेत अन्य उपस्थित थे।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं