जानिये, झारखंड में 2025 में कितने दिन स्कूल-कॉलेज रहेंग बंद [Know, how many days schools and colleges will remain closed in Jharkhand in 2025]

2 Min Read

रांची। नया साल शुरू होने में सिर्फ 12 दिन बचे हैं। छात्रों के मन में ये उत्सुकता होती है कि नये साल में कितने दिन की छुट्टी रहेगी। ऐसे कितने दिन होंगे जिसमें उन्हें स्कूल कॉलेज नहीं जाने होंगे। तो आइये हम जानते हैं कि नए साल में कितने दिन की छुट्टी रहेगी। राजभवन ने राज्य के सभी सरकारी स्कूल और यूनिवर्सिटी में साल 2025 के लिए 86 छुट्टियों का प्रस्ताव दिया है।

5 दिन विशेष छुट्टी भी रह सकती हैः

राज्यपाल के प्रधान सचिव ने सभी कुलपतियों को चिट्ठी लिखकर तीन दिन में राय मांगी है। अगर सभी की राय सकारात्मक रही तो इसे पास कर दिया जाएगा। इन 86 छुट्टियों में 12 रविवार भी है। साथ ही सभी यूनिवर्सिटियों को ये छूट दी गई है कि वो स्थानीय पर्व-त्योहारों में 5 दिन की विशेष छुट्टी अपने हिसाब से दे सकते हैं।

प्रमुख त्यहारों में इतने दिन रहेगी छुट्टी

2025 में प्रमुख त्यहारों की भी लिस्ट सामने आ गई है। रामनवमी के लिए 6 अप्रैल को छुट्टी का प्रस्ताव रखा गया है। गुड फ्राइडे 18 अप्रैल और ईस्टर 21 अप्रैल को होगी। गर्मी की छुट्टियां 1 जून से 20 जून तक रहेगी। दुर्गा पूजा 28 सिंतबर से 3 अक्टूबर तक रहेगी। दिवाली और छठ के लिए 18 से 29 अक्टूबर की छुट्टी रखी गई है।

इसे भी पढ़ें

सरकारी स्कूल के बच्चों को अब ड्रेस के लिए नहीं मिलेंगे पैसे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं