जानिये, शाहरूख खान कैसे और कहां हुए घायल, कितनी आयी चोट

1 Min Read

मुंबई। शाहरुख खान पिछले कुछ दिनों से अमेरिका के लॉस एंजिल्स में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग के दौरान हुए हादसे से शाहरुख खान घायल हो गए हैं। उनकी नाक और चेहरे में गहरी चोट आई है। हादसे के बाद शाहरुख की एक माइनर सर्जरी हुई।

हालत में सुधार होने के बाद उन्हें मुंबई वापस लाया गया है। 31 साल के इस लंबे करियर में शाहरुख खान कई बार शूटिंग के दौरान चोटिल हुए हैं। 2017 में रईस की शूटिंग के दौरान उनके घुटने और चेहरे में चोट लग गई थी, जिसके बाद उन्हें माइनर सर्जरी करवानी पड़ी थी। 2013 में फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस की शूटिंग खत्म हो जाने के बाद उन्होंने 8 सर्जरी करवाई थीं। 2009 में भी चोट लगने पर उनके बाहिने कंधे की सर्जरी हुई थी।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं