नई दिल्ली : संसद भवन में रेलवे पार्लियामेंट्री कमिटी की बैठक कमिटी के अध्यक्ष राधा मोहन सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जिसमें आइआरसीटीसी और रेलवे बोर्ड के सभी सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस पार्लियामेंट्री कमिटी के सदस्य खीरु महतो ने प्रस्तावित किया कि कोडरमा से हजारीबाग होते हुए बरकाकाना से रांची तक दोहरी लाइन का निर्माण करना चाहिए।
इससे जनता का फायदा होगा। चैनपुर स्टेशन के सामने फाटक में ओवरब्रीज का शीघ्र निर्माण किया जाए। चूंकि कोयला साइडिंग सीसीएल और टाटा कम्पनी का है जिससे हर समय फाटक बंद हो जाता है और जनता परेशान हो जाती है। ऐसे में जनहित में यहां अविलम्ब ओवरब्रिज बनाया जाये। कोरोना काल से चैनपुर स्टेशन समेत पूरे देश में आज भी स्टेशनों में पूर्व की भांति गाड़ियां नही रुकती हैं।
उन्हें रोकने का इंतज़ाम हो। रांची के लिए चलनेवाली राजधानी एक्सप्रेस नई दिल्ली से संध्या 4:10 में खुलती है, उसी तरह रांची से भी संध्या 4:10 में खोला जाए जिससे झारखण्ड वासी क़्वालिटी समय पर नई दिल्ली पहुंच सकें। निर्धारित वर्ष 2023-24 में रेलवे द्वारा सीएसआर फंड को देश मे कहां-कहां खर्च करना है बताया जाए, ताकि मेरे संसदीय क्षेत्र में सुविधाएं बढ़ायी जा सके।







