संपूर्ण क्रांति की जरूरत और शिद्दत से महसूस की जा रही है : खीरु महतो

1 Min Read

रांची : आज भी लोकनायक जेपी उतने की प्रासंगिक हैं, जितने कल थे। उनकी संपूर्ण क्रांति की जरूरत और शिद्दत से महसूस की जा रही है। ये बातें बुधवार को झारखंड प्रदेश जदयू के अध्यक्ष खीरु महतो ने संदेश के जरिए कहीं।

मौका था लोकनायक जयप्रकाश जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने का। मौके पर उपस्थित प्रदेश महासचिव श्रवण कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जेपी मूवमेंट के संघर्षों से उगी पौध थे ,जिनके नेतृत्व में आज भारत में नई क्रांति का बीजारोपण हो रहा है।

वहीं, बैद्यनाथ प्रसाद सिंह ने कहा, आज युवाओं में उसी शैक्षणिक, सामाजिक और राजनीतिक क्रांति की जरूरत है। युवा रोजगार के लिए एकजुट हों।”इस मौके पर पार्टी की रत्ना शर्मा, डॉ ऑफताब जमील, श्रवण कुमार, श्रीभगवान सिंह,संजय सिंह, उपेन्द्र नारायण सिंह, बैधनाथ पासवान, डॉ० राजनारायण पटेल,राम जी प्रसाद, प्रवीण कुमार झा, महेश्वर चौधरी तथा अन्य उपस्थित थे।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं