Khelo Jharkhand 2025: रांची में ‘खेलो झारखंड 2025’ 10 अक्टूबर से, 10,000 खिलाड़ी लेंगे भाग

1 Min Read

Khelo Jharkhand 2025:

रांची। झारखंड की राजधानी में एक बार फिर खेलों का महोत्सव लौट आया है। रांची के खेलगांव में 10 अक्टूबर यानी कल से खेलो झारखंड राज्यस्तरीय प्रतियोगिता 2025 का आयोजन झारखंड स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा किया जा रहा है। इसमें 27 तरह के खेलों को शामिल किया गया है। इसमें राज्यभर से कुल 10,000 खिलाड़ी भाग लेगें। इस प्रतियोगिता के आयोजन में 100 से अधिक शिक्षक और खेल अधिकारी जुटे हैं।

इस प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, हॉकी, फुटबॉल, कबड्डी, तीरंदाजी, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, जूडो, ताइक्वांडो, वॉलीबॉल, क्रिकेट जैसे प्रमुख खेल शामिल होगें। वहीं, इसके विजेता खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।

सीधे राष्ट्रीय स्तर पर जाने वाले खेलः

फुटबॉल
तीरंदाजी (इंडियन राउंड)
हॉकी
कबड्डी
खो-खो
एथलेटिक्स
कुश्ती
चेस
वुशु
ताइक्वांडो
तैराकी
साइक्लिंग
ओपन ट्रायल से चयनित होने वाले खेलः
गतका
तीरंदाजी (रिकर्व व कंपाउंड)
वॉलीबॉल
मुक्केबाजी
भारोत्तोलन
नेटबॉल
बास्केटबॉल
योग
मलखंब
हैंडबॉल
शूटिंग
बैडमिंटन
जूडो
टेबल टेनिस
स्केटिंग

“खेलो झारखंड 2025” के माध्यम से राज्य के युवा खिलाड़ी न सिर्फ अपनी प्रतिभा दिखा सकतें है, बल्कि राष्ट्रीय स्तर की तैयारी में एक मजबूत नींव भी रख सकेंगे।

इसे भी पढ़ें

झारखंड के राजेश ने 68वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल के ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता रजत पदक 

Share This Article
Exit mobile version