युवा ज्ञान से लबरेज होकर क्रांति का बिगुल फूंके : खीरु महतो

2 Min Read

रांची : बेरोजगारी , बेतहाशा हताशा , लगातार  संवैधानिक अधिकारों पर हो रहे हमले से सिर्फ भारत का सचेत जागरूक, युवा ही बचा सकता है। ये वक्त है है कि लोकतांत्रिक मूल्यों को पुनर्स्थापित करने के लिए , संविधान की 5वीं अनुसूची में शामिल झारखण्ड के विषय में युवा ज्ञान से लबरेज होकर क्रांति का बिगुल फूंके। नीतीश कुमार के ईमानदार नेतृत्व में देश को आगे ले जाएं।

यह बातें सोमवार को जदयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने पार्टी के कार्यालय में आयोजित पार्टी सदस्यता कार्यक्रम के दौरान कहीं। कार्यक्रम में  झारखंड छात्र जदयू का प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार को बनाया गया। रंजन कुमार ने दिल्ली विश्वविद्यालय से लॉ की डिग्री हासिल की है।  इस मौके पर मो आसिफ इकबाल को  छात्र  जदयू  का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया।

रंजन कुमार पहले आजसू छात्र संघ में तथा आसिफ इकबाल एनएसयूआई से जुड़े रहे थे। मौके पर पार्टी महासचिव श्रवण कुमार ने कहा कि युवा मचलता है तो देश बदलता है। वक्त आ गया है कि नीतीश जी के मूल्यों पर आधारित आधुनिक भारत को हम सृजित करें।

उन्होंने पार्टी संगठन में भी जम कर मेहनत करने का निर्देश दिया। पहले चरण में राज्य के सभी विश्वविद्यालयों की कमिटी बनाने का निर्देश दिया गया है। इस मौके पर जदयू के प्रदेश  महासचिव श्रवण कुमार,  संजय  कुमार  सिंह, भगवान सिंह, श्री राम,  आफ़ताब जमील तथा छात्र जदयू के प्रभारी डॉ विनय भरत, दुष्यंत कुमार पटेल तथा अन्य मौजूद थे।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं