मांडू में खड़गे ने साधा मोदी पर निशाना, कहा- पीएम के वादों का कद भी उनके ही जैसा [Kharge targeted Modi in Mandu, said- PM’s promises are as big as him]

2 Min Read

रांची। झारखंड के मांडू विधानसभा क्षेत्र में आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनावी सभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि देखिए आज महंगाई और पेट्रोल-डीजल का क्या हाल है।

भाजपा और एनडीए कांग्रेस की कॉपी करते हैं। उनकी एक भी योजना अपनी नहीं है। कांग्रेस कर्नाटक में भाग्यलक्ष्मी योजना लेकर लाई। इसकी नकल में BJP गोगो दीदी योजना, लाडली बहना योजना जैसी योजनाएं ले आईं।

ये लोग यहां की जंगल और जमीन लूट लेंगेः

खड़गे ने कहा कि ये लोग यहां कि जंगल और जमीन लूट लेंगे। कल अपने संबोधन में पीएम ने कुछ बातों को इंगित किया, जो मैंने बेंगलुरू में कहे थे। उसपर मैं उन्हें चैलेंज करता हूं कि मैंने बेंगलुरू में जो बातें कही और वादे किए, उनमें से कितने पूरे हुए, सबका पूरा हिसाब दे सकता हूं।

कांग्रेस ने गरीबों का पेट भराः

इस दौरान खड़गे ने कहा कि सोनिया गांधी ने गरीबों का पेट भरने की गारंटी दी,जिससे गरीबों का पेट भर रहा है। पीएम के वादों का कद भी उनके ही जैसा है, जब नापो कम निकलता है। ये लोग OBC और ST-SC की बात करते हैं, लेकिन हेमंत सरकार की वो योजना जो आदिवासियों के लिए थी उसपर इनका ध्यान नहीं जाता। आप सभी को मिलकर और एकजुट होकर काम करना है। इस बार गठबंधन सरकार लाना है।

इसे भी पढ़ें

कांग्रेस स्टार प्रचारकों में खड़गे और सोनिया समेत 40 नाम

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं