ध्यान रखें, 20 अक्टूबर से बदल जायेगी रांची की ट्रैफिक व्यवस्था

7 Min Read

जानिये, कहां-कहां रहेगी पार्किंग व्यवस्था और कहां बने ड्रॉप गेट

रांची। दुर्गापूजा के दौरान स्मूथ ट्रैफिक रहे और भक्त बिना किसी परेशानी के पंडाल तक पहुंचे इसे लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक में यह बदलाव 20 से 24 अक्टूबर तक लागू रहेगी। ट्रैफिक एसपी की ओर से पूजा के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर पूरा रूट मैप जारी किया गया है। इसमें स्पष्ट कहा गया है कि इस अवधि में शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी।

वहीं, पूजा के दौरान निर्धारित रूट पर 20 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक सुबह आठ बजे से दूसरे दिन सुबह चार बजे तक वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। इस दौरान निजी एवं यात्री वाहनों के परिचालन के लिए 10 नए रूट तैयार किए गए हैं। पंडाल दर्शन के दौरान वाहन पार्किंग के लिए 13 जगहों पर पड़ाव बनाये गये हैं। 15 जगहों पर ड्राप गेट बनाए गए हैं।

निजी एवं यात्री वाहनों का रूट इस प्रकार रहेगा:

पहला-सभी प्रकार के निजी वाहन, ऑटो  और ई-रिक्शा का परिचालन कचहरी चौक से शहीद चौक, फिरायालाल चौक, सुजाता चौक की ओर बंद रहेगा। सुजाता चौक की तरफ से मेन रोड में आने वाले सभी निजी वाहन सैनिक मार्केट और जीईएल चर्च कम्प्लेक्स तक ही जा सकेंगे।

दूसरा-पिस्का मोड़ से न्यू मार्केट  रातु रोड की ओर आने वाली सभी छोटी गाड़ियों का परिचालन शाम 4 बजे सुबह 4 बजे तक मिनाक्षी सिनेमा मोड़ से पहाड़ी मंदिर होते हुए किशोरगंज चौक तथा वहाँ से हरमू चौक की ओर होगा। हरमू की तरफ से किशोरगंज होकर रातू रोड की तरफ आने वाले चार पहिया वाहनों का परिचालन किशोरगंज चौक तक ही होगा। इस ओर से आने वाले दो पहिया वाहन किशोरगंज से आगे पहाड़ी मंदिर मोड़ से मिनाक्षी सिनेमा मोड़ एवं रातू रोड होकर पिस्का मोड़ की ओर जायेंगे। हरमू बाईपास रोड से पिस्का मोड़ की तरफ जाने वाले छोटे चार पहिया वाहन बीजेपी कार्यालय के पास से पीपर टोली होकर कटहल मोड़ और हेहल अंचल होते हुए पिस्का मोड़ की तरफ जाएंगे।

तीसरा-कांके रोड से कचहरी चौक की तरफ आने वाली छोटी गाड़ियां जाकिर हुसैन पार्क  या रेडियम रोड होकर कचहरी चौक तक, लालपुर चौक से कचहरी चौक आने वाली छोटी गाड़ियां जेपीएससी कार्यालय तक, बरियातू रोड से अल्बर्ट एक्का चौक की ओर जाने वाली छोटी गाड़ियां लाईन टैंक रोड स्थित रामगढ़ ट्रेकर पड़ाव तक एवं डंगराटोली चौक से सर्जना चौक की ओर आने वाली छोटी गाड़ियां मिशन चौक तक ही आ सकेंगी।

चौथा-लालपुर से कोकर जाने वाला मार्ग वन-वे रहेगा। सिर्फ लालपुर से कोकर की ओर जाने वाले वाहन सदर थाना वाले मार्ग से होते हुए जायेंगे। कोकर से लालपुर की ओर आने वाली गाड़ियाँ कांटाटोली होकर अपने गंतव्य तक जायेंगी।

पांचवा-हरमू रोड से छोटी गाड़ियां अरगोड़ा चौक, कडरु, सुजाता चौक, मुण्डा चौक होते हुए कांटाटोली जा सकती है।

छठा-कांके रोड से आने वाली गाड़ियां राम मंदिर, रणधीर वर्मा चौक, करमटोली से बूटी मोड़ होते हुए जमशेदपुर या कांटाटोली के तरफ जा सकती है।

सातवां-मेन रोड में आठ बजे से अगले दिन सुबह 4 बजे तक छोटे वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

आठवां-आठ बजे से अगले दिन सुबह 4 बजे तक न्यू मार्केट चौक से किशोरगंज चौक तक छोटे वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।

नौवां-शहरी क्षेत्र में आवश्यक सामग्री लाने वाली गाड़ियां सुबह 4 बजे से 8 बजे के बीच ही आ सकेगी।

यहां है पार्किंग की व्यवस्था:

पहला-डोरंडा और सुजाता चौक से मेन रोड आने वाले निजी और दो पहिया वाहनों के लिए  सैनिक मार्केट और चर्च कांपलेक्स में।

दूसरा-अल्बर्ट एक्का चौक से बकरी बाजार की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं के निजी एवं दो पहिया वाहनों के लिए जिला और बालकृष्णा स्कूल ग्राउंड में।

तीसरा-डंगीराटोली से सर्जना चौक जाने वाले वाहनों के लिए मिशन चौक के पास संत जॉन स्कूल के सामने।

चौथा-स्टेशन रोड पूजा पंडाल जाने वाले वाहनों के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड से चुटिया थाना मोड़ तक।

पांचवां-लालपुर से कोकर जाने वाले वाहनों के लिए साधु मैदान और बिजली ऑफिस।

छठा-कांके रोड से बकरी बाजार जाने वाले वाहनों के लिए न्यू मार्केट ऑटो स्टैंड।

सातवां-हरमू बाईपास से बकरी बाजार जाने वाले वाहनों के लिए बड़ा तालाब नदी ग्राउंड के पास।

आठवां-पिस्का मोड़ से दुर्गा मंदिर चौक, रातू रोड आने वाले वाहनों के लिए दुर्गा मंदिर से पहले जायसवाल पेट्रोल पंप के सामने।

नौवां-बरियातू रोड से बकरी बाजार आने वाले वाहनों के लिए नागाबाबा खटाल पार्किंग और जाकिर हुसैन पार्क के पास।

दसवां-हरमू बायपास से किशोरगंज आने वाले वाहनों के लिए मुक्तिधाम से किशोरगंज के बीच सड़क किनारे।

11वां-हरमू चौक के पास का पंडाल के लिए हरमू मैदान।

12वां-बरियातू हाउसिंग के पूजा पंडाल के लिए बरियातू मैदान

13वां-सीएमपीडीआई के पास पूजा पंडाल के लिए कैंब्रियन स्कूल के आगे।

यहां बने हैं भारी वाहनों के लिए ड्राप गेट:

पहला-कटहल मोड़ के पास दोनों रास्ते पर

दूसरा-तिलता चौक से रातू रोड आने वाले रास्ते पर

तीसरा-लॉ यूनिवर्सिटी कांके

चौथा-बोड़ेया रिंग रोड के पास

पांचवा-बीआईटी रिंग रोड के पास

छठा-बूटी मोड़ में बरियातू जाने वाले रास्ते पर

सातवां-खेलगांव से कोकर जाने वाले रास्ते पर

आठवां-दुर्गा सोरेन चौक से कांटा टोली जाने वाले रास्ते पर

नौवां-दुर्गा सोरेन चौक से मकचुंद टोली जाने वाले रास्ते पर

दसवां-रामपुर के पास

11वां-खरसीदाग के पास

12वां-ब्रिजफोर्ड स्कूल के पास

13वां-सतरंजी ओवरब्रीज के पास

14वां-बिरसा चौक के पास 15वां-शहीद मैदान

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं