सितंबर में शुरू हो सकता है कांटाटोली-बहुबाजार फ्लाईओवर [Kantatoli-Bahubazar flyover may start in September]

2 Min Read

प्रधान सचिव ने किया निरीक्षण

रांची। रांची में जल्द ही दो बहुप्रतीक्षित फ्लाईओवर शुरू होने जा रहे हैं। इसे लेकर फ्लाईओवर निर्माण कार्य तेज गति से पूरा किया जा रहा है।

राज्य सरकार के नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने निर्माणाधीन कांटाटोली-बहुबाजार तथा मेकॉन-सिरमटोली फ्लाईओवर का निरीक्षण किया और कई आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान प्रधान सचिव ने जुडको की ओर से निर्माणाधीन कांटाटोली-बहूबाजार फ्लाईओवर का निर्माण कार्य 15 सितंबर तक पूरा करने को कहा।

अधिकारियों को लगाई फटकार

उन्होंने निर्माण कंपनी और जुड़को के अधिकारियों को फटकार भी लगाई। कहा कि निर्धारित समय तक काम पूरा नही हुआ, तो एक दिन का भी समय विस्तार नहीं मिलेगा और निर्माण कंपनी पर कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने निर्देश दिया कि अधिक मशीनरीज और मैनपावर लगाकर समय पर काम पूरा करें।

सिरमटोली फ्लाइओवर का भी किया निरीक्षण

प्रधान सचिव ने पथ निर्माण विभाग की ओर से निर्माणाधीन मेकॉन-सिरमटोली फ्लाई ओवर निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया और पथ निर्माण विभाग तथा एलएंडटी के अभियंताओं को आवश्यक निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि यह फ्लाई ओवर रांची के लिए काफी महत्वपूर्ण है और इसके निर्माण के बाद रेलवे पर बने मेन रोड और कडरु ब्रिज पर दबाव कम होगा तथा शहर का एक बड़ा इलाका ट्रैफिक जाम से मुक्त होगा।

उन्होंने पदाधिकारियों से कार्य तेज करनें का निर्देश देते हुए कहा कि अगर रेलवे और पेयजल स्वच्छता तथा अन्य विभागों के साथ समन्वय में कोई परेशानी हो तो उसकी जानकारी हमें दें, हम तुरन्त समाधान करेंगे पर काम में देरी बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

निरीक्षण के दौरान जुडको लि. की ओर से पीडीटी गोपाल, जीएम विनय कुमार, प्रत्युष कुमार, स्मार्ट सिटी के पीआरओ अमित कुमार, प्रधान सचिव के ओएसडी विजय कुमार, प्रबंधक, वहीं पथ निर्माण विभाग के वरीय पदाधिकारीगण,एलएंडटी,दिनेश चंद्र अग्रवाल इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड के पदाधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें

करमटोली से बूटी मोड़ तक बनेगा फ्लाईओवर

Share This Article
Exit mobile version