24 घंटे में 1.2 डिग्री गिरा रांची का पारा
रांची। हिमालय से सटे इलाकों में बर्फबारी और उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवा के कारण झारखंड में भी ठंड बढ़ गई है। सुबह में कोहरा का असर दिख रहा है। जबकि राज्य के अधिकांश जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है।
रांची से सटे ग्रामीण इलाकों का न्यूनतम तापमान तो करीब 5 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। वहीं, रांची का पारा पिछले 24 घंटे में 1.2 डिग्री गिरा है। राज्य के कई शहरों का न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री के बीच पहुंच गया है। आगामी 20 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
पिछले 24 घंटे में रांची के न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं रांची से सटे कांके का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। राज्य के अधिकांश जिलों का न्यूनतम तापमान भी 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है।
मॉर्निंग वाकर्स रहें सावधान
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जम्मू-कश्मीर में ज्यादा बर्फबारी और अफगानिस्तान-पाकिस्तान इलाके से ठंडी हवा चलने से झारखंड में भी ठिठुरन भरी ठंड पड़ रही है।वहीं चिकितस्कों ने सुबह टहलनेवालों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। पिछले एक सप्ताह में रांची में ब्रेन स्ट्रोक के 50 फीसदी मरीज बढ़ गये हैं।








