आधा कांके डैम जलकुंभी से भरा, पानी में आ रही है दुर्गंध

1 Min Read

रांची : रांची शहर को पानी पिलाने वाले कांके डैम की स्थिति अच्छी नहीं है। आधा कांके डैम जलकुंभी और वाटर कैबेज से भरा हुआ है।

यही नहीं डैम के पानी में भी दुर्गंध है। शुक्रवार को यह खुलासा पर्यावरणविद् डॉ नीतीश प्रियदर्शी ने किया।

उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के भूगर्भ विज्ञान के विद्यार्थियों के साथ कांके डैम का दौरा किया और वहां का पानी का सैंपल भी लिया।

उन्होंने कहा कि कांके डैम की बदहाल स्थिति पर ध्यान देने की जरूरत है। यदि यहां से जलकुंभी को नहीं हटाया गया तो इसका डैम के पानी पर बहुत बुरा असर होगा।

क्योंकि डैम के पानी में ऑक्सीजन की कमी हो रही है।

इसे भी पढ़ें

कांग्रेस और वाम दल वैचारिक रूप से दिवालिया हो गए हैं : नड्डा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं