अपने कार्यालय में मिले कांके CO, बोले- दारोगा ने अपहरण का केस क्यों दर्ज कराया [Kanke CO found in his office, said – Why did the Inspector register a case of kidnapping]

2 Min Read

ED को मैनेज करने के लिए 5.71 करोड़ की डील मामले में आया है कांके सीओ का नाम

रांची। कांके सीओ जयकुमार राम के अपहरण की आशंका जताकर पंडरा ओपी के दारोगा शंकर टोप्पो ने 13 अक्टूबर को कांके थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

मंगलवार को कांके सीओ अपने कार्यालय में बैठकर काम करते रहे। कांके सीओ ने कहा कि वे अपनी ड्यूटी पर हैं। न तो किसी ने अपहरण किया है और न ही रांची पुलिस के किसी पदाधिकारी ने उनसे संपर्क किया है।

दारोगा ने उनके अपहरण की आशंका जताकर कांके थाने में क्यों एफआईआर दर्ज कराई, इसकी कोई जानकारी नहीं है।

कांके थानेदार से फोन पर हुई बातचीतः

सीओ ने कहा कि मंगलवार दोपहर 12:56 बजे कांके थानेदार से फोन पर बातचीत में प्राथमिकी दर्ज कराए जाने की जानकारी मिली। इस दौरान थानेदार ने पूछा, तब मैंने बताया कि कहीं नहीं गया हूं। लगातार ड्यूटी कर रहा हूं।

उधर, कांके थानेदार केके साहु ने बताया कि वे 13 अक्टूबर को छुट्‌टी पर थे। तब दारोगा प्रवीण रजक चार्ज में थे। उसी दिन सीओ जयकुमार राम के अपहरण की आशंका जताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

इसे भी पढ़ें

कांके सीओ जयकुमार राम 3 दिन से लापता

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं