रांची में महुआ के समर्थन में कल्पना आज करेंगी रोड शो [Kalpana will do a road show today in Ranchi in support of Mahua]

1 Min Read

इन इलाकों से गुजरेगा काफिला

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा की विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी डॉ. महुआ माजी के समर्थन में 3 नवंबर को शाम 6 बजे से रांची में भव्य रोड शो करेंगी।

यह रोड शो नेपाल हाउस से शुरू होकर महादेव मंडा, कर्बला चौक, गुदड़ी चौक, तड़पखना, अपर बाजार, जैन मंदिर, बड़ा तालाब, पुरानी रांची, किशोर गंज, पहाड़ी मंदिर, चुना भट्टा सहित विभिन्न स्थानों से होकर गुजरेगा।

रोड शो में बड़ी संख्या में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता समर्थक और आमजन शामिल रहेंगे।

इसे भी पढ़ें

रांची में शाह का रोड शो, भगवा रंग की गाड़ी से निकले, फूल बरसा रहे लोग; संजय सेठ भी हैं साथ

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं