कल्पना सोरेन का पोस्ट अब पोस्टरों पर

3 Min Read

हेमंत के समर्थन में राजधानी में जगह-जगह लगे पोस्टर-बैनर

रांची। सोशल मीडिया में कल्पना सोरेन का एक भावुक पोस्ट वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने अपने पति हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी से दुखी महिला सांत्वना देते हुए लिखा है कि झारखंड झुकेगा नहीं।

उनके द्वारा कहे गये ये शब्द अब राजधानी रांची में जगह-जगह लगे पोस्टरों में नदर आ रहे हैं। हेमंत सोरेन की तस्वीर के साथ लिखा है झारखंड झुकेगा नहीं।

किसी-किसी पोस्टर में लिखा है हेमंत है, तो हिम्मत है। ये पोस्टर झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से लगवाये गये हैं। इसे साथ ही झामुमो हेमंत सोरेन के लिए न्याय की जंग का ऐलान कर दिया है।

इसकी शुरुआत गुरुवार को झामुमो कार्यकर्ताओं के उपवास के साथ शुरू हो गई है। अब वे शुक्रवार से पूरे राज्य में न्याय मार्च निकालेंगे।

इसके साथ ही ये पोस्टर लगा कर लोगों को हेमंत के साथ हुए अत्याचार के संदेश दिये जा रहे हैं।

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पीएमएलए कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अब हेमंत के समर्थन में जगह-जगह बैनर पोस्टर लगाये गये है।

झामुमो कार्यकर्ता अपने नेता हेमंत सोरेन के समर्थन में खड़े हो गये हैं। कहीं भूख हड़ताल की गई, तो कहीं प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

झामुमो के कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के खिलाफ शंखनाद कर दिया है। झामुमो कार्यकर्ताओं की न्याय यात्रा शुरू हो गई है।

यह कार्यक्रम प्रतिदिन अलग-अलग जिलों में चलेगा। राज्य के सभी जिलों में झामुमो की न्याय यात्रा निकाली जाएगी।

इधर, गुरुवार को हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के खिलाफ महिलाओं ने भी प्रार्थना सभा का आयोजन किया।

आदिवासी समाज की महिलाओं ने हेमंत सोरेन की रिहाई के लिए करमटोली चौक स्थित धुमकुड़िया भवन के समीप सरना स्थल पर पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की है।

महिलाओं ने मन्नत मांगी है कि जल्द से जल्द हेमंत सोरेन की रिहाई हो जाए। उन्होंने कहा कि झूठे और बेबुनियाद केस में फंसाकर हेमंत सोरेन को जेल भेजा गया है।

इसे भी पढ़ें

इसरो ने की स्कूली बच्चों के लिए युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम-2024 की घोषणा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं