कल्पना सोरेन ने राहुल गांधी को दी जन्मदिन की बधाई [Kalpana Soren wishes Rahul Gandhi on his birthday]

1 Min Read

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने @hemantsorenJMM X पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और रायबरेली सांसद राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है।

कल्पना सोरेन ने अपने पोस्ट में लिखा- साल के इस खास दिन पर, मैं श्री @RahulGandhi जी को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं।

एक प्रगतिशील नेतृत्वकर्ता के रूप में, वे हमेशा एकता, सहिष्णुता और विविधता में एकजुटता को बढ़ावा देने की राह पर चले हैं।

उनकी सेवा भावना और जनता के प्रति समर्पण सराहनीय है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि वे देश और समाज की प्रगति के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान सदैव देते रहेंगे।

एक बार पुनः जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! ~ कल्पना मुर्मू सोरेन

बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी और सोनिया गांधी के पुत्र राहुल गांधी आज अपने जन्मदिन की 54वीं वर्षगांठ गना रहे हैं। राहुल गांधी का जन्म 19 जून, 1970 को हुआ था।

इसे भी पढ़ें

इंडी गठबंधन की बैठक में भाग लेने दिल्ली गई कल्पना सोरेन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं