रांची। झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन की राजनीति में एंट्री अब तय हो गई है।
जल्द ही वह सक्रिय राजनीति में हिस्सा लेती दिखेंगी। इतना ही नहीं, जल्द ही वह पार्टी की बागडोर संभालेंगी और कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाती दिखेंगी।
आगामी 10 मार्च को वह बरहेट में झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकर्ताओं संग बैठक कर चुनावी शंखनाद करेंगी।
बरहेट विधानसभा क्षेत्र में वह एक चुनावी सभा को संबोधित भी करेंगी। बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब राजनीति से खुद को दूर रखने वाली कल्पना सोरेन की सक्रिय राजनीति में आने की संभावना बन रही है।
इससे पहले भी पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के जेल जाने की संभावना के बीच इसकी सुगबुगाहट तेज हो गई थी।
हालांकि इससे पहले कल्पना सोरेन लगातार पारिवारिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती रही हैं।
राजनीतिक परिवार की बहू होने के बावजूद कल्पना ने अब तक खुद को राजनीति से दूर रखा था। पर सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय रहने के कारण लोगों के बीच वह लोकप्रिय हैं।
इसे भी पढ़ें








