विनोद सिंह के समर्थन में कल कल्पना सोरेन करेंगी जनसभा

1 Min Read

कोडरमा। कोडरमा लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विनोद सिंह के समर्थन में जनसभा होगी।

जनसभा दोपहर 12 बजे से तिसरी के गांधी मैदान में होगी। इस जनसभा में मुख्य रूप से पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन मुर्मू मौजूद रहेंगी।

कल्पना यहां जनता से विनोद सिंह के लिए वोट मांगेगी। कल्पना सोरेन के अलावा राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद और राजधनवार से पूर्व विधायक राजकुमार यादव सहित कई नेता मौके पर मौजूद रहेंगे।

बता दें कि कोडरमा संसदीय सीट पर पांचवें चरण का चुनाव 20 मई को होना है।

कोडरमा लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन की ओर से इस बाबत एक पोस्टर जारी किया गया है।

विनोद सिंह ने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के तौर पर 1 मई को अपना नामांकन दाखिल किया था। इनके नामांकन में भी कल्पना सोरेन मौजूद थीं।

नामांकन के बाद विनोद सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि महंगाई, बेरोजगारी हटाने का नारा दे कर बीजेपी सत्ता में आई थी, लेकिन महंगाई आसमान छू रही है। वहीं बेरोजगारी भी बढ़ी है।

इसे भी पढ़ें

अफगानिस्तान में बाढ़ और बारिश का कहर, 300 मौत, हजारों परिवार बेघर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं