29 अप्रैल को कल्पना सोरेन करेंगी गांडेय विधानसभा उप चुनाव के लिए नामांकन

2 Min Read

रांची। पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन 29 अप्रैल को गांडेय विधानसभा उप चुनाव के लिए नामांकन करेंगी।

कल्पना सोरेन अब सक्रिय रूप से राजनीति हिस्सा बन गई हैं। वह लगातार एक के बाद एक सभाओं को संबोधित कर रही हैं।

रविवार को ही उन्होंने उलगुलान महारैली जैसे बड़ी सभा में हुंकार भरी थी। कहा जा रहा है कि यह आयोजन भी उन्ही की पहल पर हुआ था।

इधर, बीजेपी ने गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए दिलीप कुमार वर्मा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

गांडेय उपचुनाव 20 मई को होना है। बता दें कि हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी 31 जनवरी को हुई है।

उनकी गिरफ्तारी के कुछ दिनों के बाद से ही कल्पना राजनीति में सक्रिय हो गई और अब चुनाव लड़ने जा रही हैं।

झामुमो समर्थक उनकी जीत को लेकर आश्वत हैं। अब वह केंद्र की भाजपा सरकार के साथ आंख में आंख मिलाकर बात करती हैं।

उन्होंने केंद्र की सत्तारूढ भाजपा को उखाड़ फेंकने का संकल्प हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद से ही ले लिया है।

बताते चलें कि कल्पना सोरेन के लिए ही यह सीट खाली हुई थी। गिरिडीह जिले की गांडेय सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफे के बाद खाली हुई है।

उन्होंने 31 दिसंबर विधायकी से इस्तीफा दे दिया था। जिसे तुरंत ही स्पीकर ने स्वीकार कर लिया था। यह सीट 31 दिसंबर, 2023 से खाली है।

इसे भी पढ़ें

जमीन घोटाले मामले में अमित अग्रवाल की डिस्चार्ज याचिका खारिज

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं