गांडेय में कल्पना सोरेन ने किया कई क्षेत्रों का दौरा

1 Min Read

गिरिडीह। गांडेय विधानसभा उप चुनाव को लेकर माहौल बन गया है। बीजेपी और झारखंड मुक्ति मोर्चा ने यहां पूरा जोर लगा दिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने गुरुवार को गिरिडीह के कोवाड पहुंची। यहां उनका आदिवासी परम्परागत तरीके से भव्य स्वागत किया गया।

यहां अपने संबोधन के दौरान कल्पना सोरेन ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि, हेमन्त सोरेन के साथ जो षड्यंत्र रचा गया है, उसका जवाब आने वाले चुनावों में झारखण्ड की एक एक जनता देगी।

बता दें कि कल्पना सोरेन के दो दिवसीय दौरे ने यहां राजनैतिक तापमान बढ़ा दिया है और क्षेत्र में उनको मिल रहे समर्थन और स्वागत से झामुमो के लोग काफी उत्साहित नज़र आ रहे हैं। कल्पना सोरेन ने कई आदिवासी संगठनों के सदस्यों और समर्थकों से भेंट की।

इस दौरान राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद, गिरिडीह विधायक सुदिव्य सोनू, पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा, झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, कांग्रेस नेता सतीश केडिया समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें

गांडेय में झामुमो और भाजपा दोनों दिखा रहे दम

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं