कल्पना सोरेन ने ली विधायक पद की शपथ [Kalpana Soren took oath as MLA]

3 Min Read

स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने दिलाई विधानसभा सदस्यता की शपथ

गांडेय से उपचुनाव जीतकर पहुंची हैं विधानसभा

रांची। गांडेय से नवनिर्वाचित विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने विधानसभा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

कल्पना को विधानसभा स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। बता दें कि कल्पना मुर्मू सोरेन गांडेय उपचुनाव जीत कर पहली बार विधायक बनी हैं।

उनके शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान सीएम चंपाई सोरेन सहित झामुमो, कांग्रेस और राजद कोटे के मंत्री भी मौजूद रहें।

26 हजार वोटों से दिलीप वर्मा को हराया

कल्पना सोरेन गांडेय उपचुनाव जीत कर विधायक बनी हैं। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी दिलीप वर्मा को 26 हजार वोटों से हराया है।

कल्पना जिस गांडेय सीट से विधायक चुनी गई हैं, उस सीट पर साल 2019 में हुए झारखंड विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के डॉ सरफराज अहमद चुने गए थे।

हेमंत सोरेन को समन के बाद ही डॉ सरफराज ने 31 दिसंबर 2023 को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

इसके बाद से ही यह सीट खाली थी। जिसके बाद इस सीट पर कल्पना सोरेन चुनावी मैदान में उतरीं।

झारखंड सर्वाधिक चर्चित हैं कल्पना

कल्पना सोरेन अपने पति हेमंत सोरेन के सपने को साकार करने में लगी हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के 31 जनवरी को ईडी केस में जेल जाने के बाद से सक्रिय राजनीति में एंट्री लेने वाली कल्पना सोरेन इन दिनों झारखंड की राजनीति में सर्वाधिक चर्चित हस्ती हैं।

राजनीति में इंट्री लेने के बाद जिस तरह से लोकसभा और गांडेय विधानसभा चुनाव में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है, उससे झारखंड की राजनीति में कई तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं।

विपक्ष कल्पना सोरेन के बढ़ते कद को राज्य में एक बार फिर से सत्ता परिवर्तन होने की संभावना जता रहा है।

गोड्डा सांसद निशिकांत दूबे ने तो सोशल मीडिया पर इस सप्ताह को काफी अहम बताया है।

हालांकि राजनीति के जानकारों का मानना है कि चंपाई सोरेन के स्थान पर कल्पना सोरेन को बतौर मुख्यमंत्री तुरंत में नहीं बनाया जायेगा।

वो विधानसभा चुनाव ठीक सामने होने और पार्टी के अंदर-बाहर इसका प्रभाव पड़ने की आशंका को बड़ी वजह मान रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

कल्पना सोरेन आज लेंगी विधानसभा की सदस्यता

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं