कल्पना सोरेन ने भरी हुंकार, लोकसभा चुनाव के लिए तैयार

2 Min Read

आदिवासी और झारखंडी दिल्लीवालों से डरेगा नहीं

साहेबगंज। पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने सक्रिय राजनीति में एंट्री मारते ही कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरना शुरू कर दिया है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा है कि सीट बेल्ट लगाकर पूरी तरह कमर कस लें, क्योंकि अब भाजपा की हवा टाइट करने का समय आ गया है।

भाजपा आदिवासियों को दबाने का काम कर रही है। हम आदिवासी और झारखंडी दिल्लीवालों से डरनेवाले नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा पूर्व में हमारे ससुरजी दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भी परेशान कर चुकी है। अब हमारे पति हेमंत सोरेन और झारखंड की जनता को परेशान कर रही है।

हम भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देंगे। कल्पना सोरेने ने ये बातें साहेबगंज में आयोजित झामुमो के कार्यकर्ता मिलन समारोह में कही।

सोरेन ने कहा कि भाजपा झारखंड के लोगों को इतना गंदा समझती है कि अगर उनके बगल में बैठ जाओ, तो लगता है कि वे लोग दूषित हो गये हैं।

आदिवासियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना उनकी विरासत सी बन गयी है। कार्यकर्ता मिलन समारोह के दौरान आजसू के केंद्रीय महासचिव और राजमहल विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मो ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा अपने समर्थकों के साथ झामुमो में शामिल हुए।

कल्पना सोरेन सहित झारखंड सरकार के मंत्री मिथिलेश ठाकुर, हफीजुल हसन, पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू एवं सांसद विजय हांसदा ने पाटी में उनका स्वागत किया।

समारोह में भाग लेने के लिए कल्पना सोरेन एवं मंत्री मिथिलेश ठाकुर हेलीकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। मंत्री हफीजुल हसन सड़क मार्ग से पहुंचे थे।

इसे भी पढ़ें 

झारखंड विधानसभा के अफसरों से होगी वसूली

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं