कल्पना सोरेन ने पढ़ा हेमंत सोरेन का संदेश

1 Min Read

रांची। रांची के प्रभात तारा मैदान में आयोजित उलगुलान न्याय रैली में झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने केंद्र और बीजेपी पर जमकर हमला बोला।

पति हेमंत सोरेन का संदेश पढ़कर सुनाते हुए उन्होंने कहा कि गैर बीजेपी सरकार वाले राज्यों को परेशान किया जा रहा है।

देश के लोगों को बड़ी चतुराई से सपने दिखाए और लोगों की आंखों में धूल झोंका गया। देश के युवाओं, महिलाओं और आदिवासियों को ठगा गया।

विपक्ष की आवाज को कुचलने का काम किया जा रहा है। देश में आज लोकतंत्र खतरे में है। हम अपना हक मांगते है तो हमें जेल में डाल दिया जाता है।

झारखंड में यही हुआ, दिल्ली में यही हुआ और पता नहीं आगे क्या क्या होगा।

इसे भी पढ़ें

‘इंडिया’ की रैली में अरविंद केजरीवाल, हेमंत सोरेन के लिए मंच पर कुर्सियां खाली रखी गईं

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं