कल्पना सोरेन को मिली वाई श्रेणी की सुरक्षा, 119 वीआइपी

2 Min Read

रांची। झारखंड सरकार ने पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को वाई श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध कराई है।

इसके साथ ही विशेष शाखा ने राज्य के 119 वीआइपी की सुरक्षा की नए सिरे से विभिन्न श्रेणियों की सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है।

सभी वीआइपी की सुरक्षा श्रेणियों का वर्गीकरण केंद्रीय गृहमंत्रालय के गाइडलाइंस के अनुसार किया गया है।

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं राज्यसभा सदस्य शिबू सोरेन को Z + Security दी गई है।

ओडिशा के राज्यपाल और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को भी जेड प्लस सुरक्षा मिलेगा। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा भी वाई एस्कोर्ट सहित को बढ़ाकर जेड श्रेणी में दी गई है।

मुख्य न्यायाधीश, मुख्य सचिव, डीजीपी को भी जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। गृह सचिव को वाई एस्कार्ट सहित सुरक्षा श्रेणी आवंटित की गई है।

झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो और पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को भी वाई एस्कोर्ट सहित सुरक्षा दी गई है।

गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे को वाई प्लस सुरक्षा दी गई है।

इसके अलावा भाजपा विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, दशरथ गगराई, विकास कुमार मुंडा, सुखराम उरांव, क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी, कल्पना सोरेन, मंत्री आलमगीर आलम, रामेश्वर उरांव, सत्यानंद भोक्ता, बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, मिथलेश ठाकुर, हफीजुल हसन, बेबी देवी, दीपक बिरूआ, बसंत सोरेन, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, राज्यसभा सांसद समीर उरांव, दीपक प्रकाश, महुआ माजी, आदित्य साहू, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, सुदर्शन भगत, बीडी राम, सुनील सिंह, जयंत सिन्हा, संजय सेठ, गीता कोड़ा, विधायक सुदेश महतो को भी वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई है।

इसे भी पढ़ें 

बिहार में डीएसपी आवास के सामने प्रमुख के बेटे पर फायरिंग, मौत

Share This Article
Exit mobile version