कल्पना सोरेन का गांडेय से विधानसभा उपचुनाव लड़ना तय, आज मिलेगी कार्यकर्ताओं से

2 Min Read

रांची। पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन का गांडेय विधानसभा का उप चुनाव लड़ना तय हो गया है।

इसे लेकर कल्पना सोरेन आज गांडेय पहुंच रही हैं। यहां कार्यकर्ताओं संग बैठक कर रणनीति बनायेंगी।

साथ ही वह गिरिडीह लोकसभा के लिए भी चुनाव प्रचार करेंगी। झामुमो प्रत्याशी मथुरा महतो भी उनके साथ होंगे।

झामुमो ने 21 अप्रैल को राजधानी रांची के प्रभात तारा मैदान में न्याय उलगुलान महारैली की घोषणा की है। इसको सफल बनाने के लिए लगातार बैठकें की जा रहीं हैं।

कहा जा रहा है कि 21 अप्रैल को रांची में I.N.D.I.A. (इंडिया गठबंधन) के तमाम दिग्गज नेता शामिल होंगे।

महारैली को लेकर जेएमएम ने संताल परगना के 6 जिलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल बैठक की।

इस दौरान झामुमो महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि रैली में ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी पार्टी के नेता सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि झारखंड की महारैली दिल्ली, महाराष्ट्र और बिहार से भी बड़ी होगी।

उन्होंने कहा कि रैली के बहाने उलगुलान भी होगा और जनता से न्याय भी मांगा जायेगा, इस महारैली में महागठबंधन I.N.D.I.A. के तमाम बड़े नेता शिरकत करेंगे।

उन्होंने कहा कि झामुमो अब अपने पुराने तेवर में दिखेगा।

इसे भी पढ़ें

चैत्र नवरात्र के साथ ही भारतीय नव वर्ष की शुरुआत, जानिये क्या है विक्रम संवत और क्या है इसका महत्व

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं