कल्पना सोरेन ने सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में बच्चों की लगाई क्लास [Kalpana Soren conducted classes for children in CM School of Excellence]

2 Min Read

गिरिडीह। गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने सोमवार को गांडेय में सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का निरीक्षण किया।

यहां उन्होंने बच्चों की क्लास भी लगाई। इस दौरान कल्पना, छात्र-छात्राओं के साथ मुखातिब भी हुईं।

उनसे बातचीत की। उनकी समस्याओं से रूबरू हुईं और पढ़ाई-लिखाई को लेकर जरूरी टिप्स भी दिए।

स्कूल की व्यवस्था का जायजा लिया

गांडेय में सक्रिय नजर आ रहीं कल्पना मुर्मू सोरेन ने सोमवार को सर जेसी बोस सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स हाईस्कूल (गिरिडीह) पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया।

छात्राओं से बातचीत की। कल्पना मुर्मू सोरेन ने सोशल मीडिया में तस्वीरें शेयर कर इस बात की जानकारी दी।

कल्पना, गांडेय उपचुनाव जीतने का बाद से लगातार इलाके में काफी सक्रिय हैं।

सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में खास क्या है

कल्पना मुर्मू सोरेन ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें देखा जा सकता है कि वो कम्प्यूटर लैब में सुविधाओं का जायजा ले रही हैं।

दूसरी तस्वीर में कल्पना क्लासरूम में शिक्षकों से सिलेबस सहित अन्य बातों की जानकारी ले रही हैं।

एक तस्वीर में कल्पना छात्राओं से मुखातिब हैं और उनसे बातचीत कर रही हैं। उनको पढ़ाई-लिखाई से संबंधित टिप्स दे रही हैं।

गौरतलब है कि सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की परिकल्पना है जिसका उद्देश्य है गरीब तबके के प्रतिभाशाली बच्चों को निजी स्कूलों के तर्ज पर अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना।

इसमें स्मार्ट क्लासरूम, लैब और प्रशिक्षित शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। सभी जिलों में ऐसे स्कूल खोले गये हैं।

इसे भी पढ़ें

गांडेय में विजय श्री के बाद देवताओं की शरण में कल्पना

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं