महाशिवरात्रि की धूम, कल्पना सोरेन ने भी पति के लिए भगवान शिव से मांगा आशीष

3 Min Read

थोड़ी देर में पहाड़ी मंदिर से निकलेगी शिव बारात, रात में होगा शिव विवाह

रांची। राजधानी रांची में महाशिवरात्रि की धूम है। रांची के शिवालयों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है।

इस बार कल्पना सोरेन भी भगवान शिव के दरबार में पहुंची और पति हेमंत सोरेन के लिए आशीष महाशिवरात्रि की धूम, कल्पना सोरेन ने भी पति के लिए भगवान शिव से मांगा आशीष।

मंदिर से निकलने के बाद उन्होंने अपनी सेल्फी भी सोशल मीडिया पर शेयर की है।

इधर, रांची के ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में शिवरात्रि के अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। मंदिरों में विशेष सजावट की गई है।

पहाड़ी मंदिर में महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक करने के लिए सैकड़ों सीढ़ियां चढ़कर श्रद्धालु बाबा का दर्शन करने मंदिर पहुंच रहे हैं।

बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारे से पूरा मंदिर परिसर गूंज रहा है। वहीं सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत ना हो।

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में जिला प्रशासन, पुलिस बल और कई सामाजिक संगठन के लोग सुरक्षा में तैनात हैं।

इसके अलावा मंदिर परिसर में अनाउंसमेंट के माध्यम से भी लोगों को शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जा रही है, लेकिन लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा है।

मंदिर प्रबंधन एवं रांची जिला प्रशासन की तरफ से श्रद्धालुओं के लिए दो रास्ते बनाए गए हैं। एक रास्ता जाने के लिए और दूसरा वापस आने के लिए।

इसके बावजूद श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रण करने में प्रशासन के हाथ पैर फूल रहे हैं। भक्तों के लिए सरकारी पूजा के बाद कपाट सुबह 3.30 बजे से खोल दिया गया।

इधर, यहां शिव बारात की तैयारी हो चुकी है। पहाड़ी मंदिर में शिव विवाह का भव्य आयोजन होगा। इसमें मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन समेत राज्य के कई मंत्री और आला अधिकारी भी भाग लेंगे।

शिव विवाह के आयोजन से पहले यहां शिव बारात निकाली जायेगी। यह भव्य और विशाल बारात पूरे बाजे गाजे के साथ रातू रोड और आसपास के इलाकों का भ्रमण करते हुए पहाड़ी मंदिर पहुंचेगी। इसके बाद विवाह का कार्यक्रम शुरू होगा।

इसे भी पढ़ें 

जया किशोरी और बिहार की मौथिली समेत कई को मिला रचनाकार पुरस्कार, पीएम मोदी ने किया सम्मानित

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं