कल्पना सोरेन ने बीजेपी पर हेलीकॉप्टर रोकने का लगाया आरोप [Kalpana Soren accused BJP of stopping the helicopter]

2 Min Read

कहा- मुझे सभा नहीं करने दिया जा रहा

घाटशिला। कल्पना मुर्मू सोरेन का हेलीकॉप्टर घाटशिला में रोक दिया गया है। इसके लिए कल्पना ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उनकी सभाएं आज लातेहार, तोरपा और जगन्नाथपुर में हैं। लेकिन उनके हेलीकॉप्टर को घाटशिला में रोक दिया गया है।

उन्होंने इस बाबत एक वीडियो पोस्ट जारी कर कहा, “इस समय वो घाटशिला में हैं और वो यहां चुनावी सभा कर रही थीं। उनका कार्यक्रम जगन्नाथपुर, लातेहार और तोरपा में है।

इस चुनावी प्रचार में भी केंद्र सरकार हमारे साथ किस तरह से बर्ताव कर रही है। हमें परेशान कर रही है। कहा हमें परमीशन नहीं दी जा रही है कि हम लातेहार, तोरपा और जगन्नाथपुर में जाकर चुनावी सभा कर सकें।

कहा, “एक तो ये समय से पहले चुनाव कराते हैं। पांच चरण का चुनाव दो चरण में कराते हैं और आज जब चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है तो ये हमारे आगे के कार्यक्रम को बाधित कर रहे हैं।

बीजेपी को किया चैलेंजः

उन्होंने बीजेपी को चुनौती देते हुए कहा कि झारखंड में आपकी ये नीतियां चलने नहीं दी जायेंगी। इसका जवाब झारखंड की जनता देगी। महागठबंध की सरकार को यहां आने से कोई नहीं रोक सकता। हमारी सरकार बन रही है, कोई इसे रोक नहीं सकता। नाय रोके पारभी।

इसे भी पढ़ें

हेमंत सोरेन के हेलीकॉप्टर को रोका गया तो JMM ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा पत्र

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं