रांची। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
उन्होंने कहा कि देश में शासन का मतलब तानाशाही हो गया है। आई स्टैंड विद केजरीवाल हैशटैग के साथ कल्पना मुर्मू सोरेन ने केंद्र सरकार और भाजपा का नाम लिए बिना निशाना साधा है।
कल्पना सोरेन ने हेमंत सोरेन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से अपनी बात रखी हैं। उन्होंने ट्वीट किया कि शासन का मतलब तानाशाही हो गया है। देश का हर कोना इनके जुल्म की कहानी हो गया है।
इन्हें लगता है कि करोड़ों लोगों का नेतृत्व कर रहे जन-नेताओं को गिरफ्तार कर ये फिर से गद्दी में बैठ जाएंगे।
उन्होंने लिखा कि देश की स्वाभिमानी और निडर जनता इनके भ्रम और अहंकार का मुंहतोड़ जवाब देगी। इंडिया झुकेगा नहीं।
बता दें कि इससे पहले राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, आतिशी मार्लेना और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी इसे तानाशाही रवैया करार दिया है।
प्रियंका गांधी ने कहा कि आप विपक्ष की नीतियों और कार्यशैली की खुलकर आलोचना कीजिए। यही लोकतंत्र है लेकिन, इस प्रकार से विरोधियों को जेल में डाल देना स्वस्थ लोकतंत्र की निशानी नहीं है।
इसे भी पढ़ें
बाबूलाल ने फिर की JPSC PT को रद्द करने की मांग, सोशल मीडिया पर अपलोड किया पेपर लीक का वायरल वीडियो









