अपने जन्मदिन पर जेल में हेमंत से मिली कल्पना, फिर किया भावुक पोस्ट, कहा-झारखंडी योद्धा के खिलाफ साजिश सफल नहीं होगी

2 Min Read

रांची। आज कल्पना सोरेन का जन्मदिन है। उनके विवाह के बाद संभवत: यह पहला मौका है जब उनके पति हेमंत सोरेन साथ नहीं हैं।

हालांकि वह आज सुबह ही जेल जाकर हेमंत सोरेन से मिली। पति हेमंत ने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

पति से मिलकर लौटने के बाद कल्पना सोरेन ने हेमंत सोरेन के टि्वटर हैडल पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया।

इसमें उन्होंने लिखा कि आज मेरे जन्मदिन के अवसर पर हेमन्त जी से जेल में मुलाकात की। उनकी तरफ से अप्रतिम पुष्पगुच्छ मिला।

18 वर्षों में यह पहला अवसर है जब जन्मदिन के अवसर पर हेमन्त जी परिवार के साथ नहीं हैं।

आज भले ही केंद्र की भाजपा सरकार के षड्यंत्र के चलते हेमन्त जी को अपनी जनता से दूर हुए 1 महीने से अधिक हो गए हैं, मगर वह वहां भी पल-पल झारखण्ड और झारखण्डियों के बारे में ही सोचते हैं।

भाजपा को लगता है कि एक झारखण्डी योद्धा को षड्यंत्र के तहत परेशान करने की उनकी कोशिश कामयाब हो गयी है, तो यह उनकी बहुत बड़ी और भारी भूल है।

हेमन्त जी का संघर्ष, हेमन्त जी का आत्मविश्वास, हेमन्त जी का राज्यवासियों के प्रति अविचल प्रेम और समर्पण को देख झारखण्ड का हर घर एक ही उद्घोष कर रहा है –हेमन्त है तो हिम्मत है, झारखण्ड झुकेगा नहीं।

इसे भी पढ़ें

प्रधानमंत्री के विकास कार्य को आगे बढ़ाते रहेंगे: संजय सेठ

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं