कैलाश यादव बने राजद के प्रदेश महासचिव

1 Min Read

रांची : राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय प्र. सिंह यादव ने अनुभवी नेता कैलाश यादव को राजद पार्टी में प्रदेश महासचिव सह मीडिया प्रभारी के पद पर मनोनीत किया है।

इस अवसर पर संजय ने कहा कि कैलाश यादव जनप्रिय नेता है ये पूर्व में भी राजद में कई महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं।

उम्मीद है कि श्री यादव अपने अनुभव का इस्तेमाल कर संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे तथा एक प्रखर वक्ता के तौर पर विपक्ष के जनविरोधी व नकारात्मक कार्यशैली को बेनकाब करने का काम करेंगे।

इसे भी पढ़ें

NCP-SP के 5 उम्मीदवारों की घोषणा, बारामती सीट पर सुप्रिया सुले के खिलाफ अजित पवार की पत्नी लड़ेंगी चुनाव

Share This Article
Exit mobile version