Justice Tarlok Singh: झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान ने ली शपथ, राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी बधाई

1 Min Read

Justice Tarlok Singh:

रांची। झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान ने बुधवार को राजभवन में शपथ ली। राज्यपाल संतोष गंगवार ने चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान को शपथ दिलायी। शपथ ग्रहण के बाद राज्यपाल व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें बधाई दी।

कौन हैं जस्टिस तरलोक सिंह चौहानः

जस्टिस तरलोक सिंह चौहान ने शिमला से स्कूली शिक्षा प्राप्त की और पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से कानून की पढ़ाई की है। उन्होंने 1989 में हिमाचल प्रदेश बार काउंसिल में एडवोकेट के तौर पर दाखिला लिया था। वर्ष 2014 में उन्हें हाईकोर्ट के अतिरिक्त जज के तौर पर पदोन्नत किया गया था। उसी साल उन्हें स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया गया।

इसे भी पढ़े

Chief Justice Tarlok Singh: झारखंड के नये चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान आज आयेंगे रांची, 23 जुलाई को लेंगे शपथ

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं