झारखंड हाईकोर्ट के अगले चीफ जस्टिस होंगे जस्टिस एमएस रामचन्द्र राव [Justice MS Ramachandra Rao will be the next Chief Justice of Jharkhand High Court]

1 Min Read

रांची। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस रामचन्द्र राव, झारखंड हाईकोर्ट के अगले चीफ जस्टिस होंगे।

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता में हुई कॉलेजियम की बैठक में यह निर्णय लिया गया। झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ. बीआर षाड़ंगी की सेवानिवृत्ति के बाद जस्टिस एमएस रामचंद्र राव झारखंड हाई कोर्ट के नये चीफ जस्टिस होंगे।

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने उनका ट्रांसफर झारखंड हाईकोर्ट करने की अनुशंसा की है। जस्टिस एमएस रामचंद्र राव अभी हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में 30 मई 2023 से अपनी सेवा दे रहे हैं।

19 जुलाई को रिटायर हो रहे हैं चीफ जस्टिस षाड़ंगी

झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ बीआर षाड़ंगी 19 जुलाई 2024 को सेवानिवृत हो रहे हैं। इसके बाद झारखंड हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस का पद रिक्त हो रहा है।

जस्टिस एमएस रामचंद्र राव आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के जज के रूप में 29 जून 2012 को नियुक्त हुए थे।

इसे भी पढ़ें

जस्टिस विद्युत रंजन षाडंगी ने ली चीफ जस्टिस की शपथ

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं