कोयला कारोबारी इजहार अंसारी की बेल पर फैसला सुरक्षित

1 Min Read

रांची। लिंकेज का 86568 टन कोयला मंडी में बेचकर करोड़ों की अवैध कमाई करने के आरोपी कोयला कारोबारी इजहार अंसारी की बेल पर आज मंगलवार को सुनवाई हुई।

इस दौरान ईडी और आरोपी दोनों की ओर से बहस हुई। दोनों का पक्ष सुनने के बाद रांची PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।

दरअसल कोल लिंकेज से जुड़े मामले को लेकर ईडी ने 16 जनवरी को इजहार अंसारी के ठिकाने पर छापेमारी की थी।

छापेमारी के बाद ईडी ने उसे गिरफ्तार कर लिया था. तब से वह न्यायिक हिरासत में है।

इसे भी पढ़ें

पूर्व सीएम हेमंत के जमानत याचिका पर अब 1 मई को होगी सुनवाई

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं