JSSC ने जारी किया PGT का रिजल्ट, 254 सफल

2 Min Read

रांची। झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता-2023 का परीक्षाफल जारी कर दिया है।

जेएसएससी ने परीक्षा के परिणाम शनिवार (2 मार्च 2024) को जारी किया है। जारी परीक्षाफल में रसायन शास्त्र एवं जीव विज्ञान के पदों पर मेधा सह विकल्प के आधार पर अनुक्रमांकवार परीक्षाफल प्रकाशित किये गये हैं।

परीक्षा परिणामों को झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की बेवसाइट पर देखा जा सकता है।
आयोग की ओर से बताया गया है कि स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (नियमित एवं बैकलॉग भर्ती) के लिए हुई परीक्षा में कुल 254 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं।

रसायन शास्त्र (सीधी भर्ती-नियमित रिक्ति) में कुल 218 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।

इसमें अनारक्षित वर्ग के 85 अभ्यर्थी पास हुए हैं, जबकि अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के 59, अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के 22, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (अनुसूची-1) के 18, पिछड़ा वर्ग (अनुसूची-2) के 5 एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के कुल 29 अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास की है।

रसायन शास्त्र (सीधी भर्ती-बैकलॉग रिक्ति) में 10 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। इनमें अनुसूचित जनजाति के 5, अनुसूचित जाति के 4 और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (अनुसूची-1) का एक अभ्यर्थी शामिल है।

रसायन शास्त्र (सीमित भर्ती-नियमित रिक्ति) में 31 अभ्यर्थियों को पास घोषित किया गया है। इनमें 28 अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थी हैं. अत्यंत पिछड़ा वर्ग (अनुसूची-1) के 2 और पिछड़ा वर्ग (अनुसूची-2) के एक अभ्यर्थी को परीक्षा में सफल घोषित किया गया है।

इसे भी पढ़ें

बड़कागांव के ग्रामीण सीएम से मिले, रैयती जमीन की खरीद-बिक्री पर लगी रोक हटाने की मांग

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं