JSSC ने जारी किया कैलेंडर, इस महीने होगी CGL की परीक्षा [JSSC released calendar, CGL exam will be held this month]

1 Min Read

सभी परीक्षाओं की डेटशीट हुई जारी

रांची। JSSC ने वर्ष 2024 के लिए परीक्षा का कैलेंडर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इस बार अगस्त माह में दो भर्ती परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए जाएंगे।

अगस्त में दो परीक्षा के रिजल्ट

जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक अगस्त के दूसरे सप्ताह में झारखंड नगरपालिका सेवा सम्वर्ग संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 और झारखंड औद्योगिक प्रशिक्षण सेवा के विभिन्न व्यवसायों में प्रशिक्षण अधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के नतीजों का ऐलान किया जाएगा।

वहीं सितंबर के पहले सप्ताह में झारखंड विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 निर्धारित है।

ध्यान रहे यहां परीक्षा व रिजल्ट की तारीख संभावित है। आयोग की ओर से इसमें बदलाव किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें

JPSC-JSSC की परीक्षा एक ही दिन, छात्र परेशान

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं